फरीदाबाद में MLA और मंत्री ने अधिकारियों को लताड़ा:बोले-तुम्हारे बाप की कमाई नही है, तुम भुगतोगे और तुम्हारी औलाद, पूरा इलाज कर देंगे

फरीदाबाद में MLA और मंत्री ने अधिकारियों को लताड़ा:बोले-तुम्हारे बाप की कमाई नही है, तुम भुगतोगे और तुम्हारी औलाद, पूरा इलाज कर देंगे

फरीदाबाद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर, XEN, SDO और JE जमकर लताड़ा। गुर्जर ने कहा कि चल जाओ नही तो हथकड़ियां लगवा दूंगा , वहीं उनके साथ मौजूद बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि तुम्हारे बाप का पैसा नही है। अधिकारियों ने लूट का अड्डा बनाया गुर्जर ने कहा कि नगर को अधिकारियों ने लूट का अड्डा बनाया हुआ है। ठेकेदारों के जरिए नगर निगम के पैसे की हो रही बंदरबांट हो रही है। इंटरलॉकिंग टाइल और सीवर ढक्कनों में लगातार घटिया क्वालिटी की सामग्री की शिकायत मिल रही है। निगम जो सड़के बनवा रहा है वो अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही टूट रही है। निगम में पेड़ो के नाम पर लाखोके बिल बनाए जा रहे है लेकिन जमीन पर कोई पेड नही मिलता है। 10-10 करोड़ रूपये के पेड़ गायब है। मूलचंद शर्मा बोले तुम्हारे बाप का पैसा नही मूलचंद शर्मा ने कहा कि अधिकारी मिभगत करके 3 से 4 चार साल पुरानी सड़को को तोड़ रहे है। गुर्जर ने कहा कि रोज सरकार में छपता है सरकार की बदनामी करा रखी है। इसी दौरान बैठक में मौजूद बडखल से विधायक धनेश अद्लखा ने कहा कि सकड़ की 5 साल की गांरटी है तो फिर सड़को को क्यों तोड़ा जा रहा है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि कमीश्नर साहब इस महकमे ने गदर मचा रखा है इनको हिन्दी में समझा दिजिए। पैसा अधिकारी खा रहे और बदनामी सरकार की हो रही गुर्जर ने कहा कि माल खाते है ये लोग और बदनामी होती है हमारी, मूलचंद शर्मा ने कहा कि इलाज कर देंगे इनका पूरी तरह से। धनेश अद्लखा ने बैठक में नगर निगम कमीश्नर को बोलते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने चोर पाल रखे है। विधायक ने कहा कि संजय बंसल नामक चोर को बिठाया हुआ है ऑफिस में जो कमीशन लेता है। बडखल विधायक बोले दलालों का अड्‌डा बनाकर रख दिया अद्लखा ने कहा कि नगर निगम को दलालों का अड्‌डा बनाकर रख दिया है इन अधिकारियों ने। हमने भी 20 साल से नगर निगम के काम किए है। 10 साल पुरानी सड़को को देख लो आज तक वो सड़के नही टूटी होंग आज तक , लेकिन पिछले 10 साल में जो सड़के बनी है हर चौथे महीने सड़क टूट जाती है। अब निगम में काम करते है दलाल ,अब बताइये किस लिए बैठाया हुआ है उसको । कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मेरी बात याद रखना ये जनता का पैसा है। कीड़े पडेंगे तुम्हारे और तुम्हारी औलाद भी भुगतेगी जिस पाप की कमाई को तुम खा रहे हो। ऊपर वाला देख रहा है तूम तो भुगतोगे तुम्हारी औलाद भी भुगतेगी। गुर्जर ने डीसी और कमीश्नर को जिम्मेदार अधिकारियों को चार्जशीट करने के दिए आदेश दिए है। जबरदस्ती लोगों की आवाजाही रोकना गलत उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में मवई गांव के पास रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आने पर मंत्री ने यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कृष्ण पाल गुर्जर ने सवाल उठाया कि बिना स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए आखिर रास्ता कैसे बंद किया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस तरह से जबरदस्ती लोगों की आवाजाही रोकना गलत है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण को हटाने का आदेश मंत्री ने निर्देश दिए कि किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित विभागों और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं अतिक्रमण है तो उसे नियमों के तहत हटाया जाए, लेकिन आम जनता के रास्ते पूरी तरह बंद करना उचित नहीं है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *