बिलासपुर नगर निगम में कर्मचारियों की भारी कमी है। यहां कई श्रेणियों के इंजीनियरों के 81 स्वीकृत पदों में से 49 पद रिक्त हैं, जबकि केवल 32 इंजीनियर कार्यरत हैं। इस तरह निगम में 671 पद खाली पड़े हैं। परिसीमन के बाद निगम में 18 नगर पंचायत, नगर पालिका और ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इसके बावजूद पदों की संख्या बढ़ने के बजाय घटती जा रही है। निगम के 70 वार्डों में से हर एक के लिए सब इंजीनियर भी उपलब्ध नहीं है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जोन स्तर पर सीमित इंजीनियरों को कई वार्डों का प्रभार सौंपा गया है। निगम को तीन नए कार्यपालन अभियंता (ईई) मिले बिलासपुर निगम में कुल 1274 पद स्वीकृत निगम के जोन कमिश्नर और स्थापना प्रभारी प्रवेश कश्यप ने बताया कि नियमित और सांख्येतर पदों को मिलाकर बिलासपुर निगम में कुल 1274 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 603 पदों पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 671 पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम के क्षेत्र विस्तार को देखते हुए राज्य शासन से बिलासपुर नगर निगम के लिए एक नए सेटअप की मांग की गई है। कश्यप ने यह भी बताया कि निगम में सब इंजीनियर के 47 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 21, असिस्टेंट इंजीनियर (एई) के 22 पदों के मुकाबले 4, और कार्यपालन अभियंता (ईई) के 10 पदों में से 6 पदों पर ही इंजीनियर नियुक्त हैं। इसके अतिरिक्त, सीनियर इंजीनियर (एसई) के दो स्वीकृत पदों में से केवल एक पर ही नियुक्ति की गई है।


