बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक बाइक और रिक्शा की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दंपति और उनका 12 वर्षीय बच्चा घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोनी निवासी दंपति अपनी जांच रिपोर्ट लेने के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बाइक आगे चल रही रिक्शा से टकरा गई। इस भिड़ंत में 12 वर्षीय बच्चा घायल हुआ, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। दंपति की हालत गंभीर बताई गई है। सभासद भविचंद कश्यप ने बताया कि बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।


