पूर्णिया में खेल-खेल में गैस चूल्हा जलाना पड़ा भारी:आग की चपेट में आने से 3 साल की मासूम झुलसी, मां चापकल पर पानी लाई गई थी

पूर्णिया में खेल-खेल में गैस चूल्हा जलाना पड़ा भारी:आग की चपेट में आने से 3 साल की मासूम झुलसी, मां चापकल पर पानी लाई गई थी

पूर्णिया के बनमनखी में घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने पर अचानक आग लग गई। इस हादसे में किचन में खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची ने खेल-खेल में गैस के चूल्हे का नॉब खोलकर लाइटर जला दिया, जिससे आग की चपेट में आ गई। हादसे के बाद आनन-फानन में बच्ची को GMCH में एडमिट कराया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल बच्ची की पहचान ललित शर्मा की बेटी शिवानी(3) के रूप में हुई है। घटना धरहरा चकला भुनाई के वार्ड 12 की है। चापाकल पर पानी लाई गई थी मां मां पूजा देवी ने बताया कि वो घर में खाना बनाने में जुटी थी। इस दौरान बेटी शिवानी खाने की जिद करने लगी। इसी बीच वो कुछ देर के लिए चापाकल से पानी लाने चली गईं। बच्ची खेल-खेल में किचन में गैस के पास पहुंच गई और चूल्हे का नॉब खोलकर लाइटर जला दिया। गैस सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण जैसे ही लाइटर जला, अचानक आग भड़क उठी और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। आग लगने से बच्ची का हाथ, चेहरा और शरीर का कई हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से बनमनखी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद बिगड़ती तबियत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां नाजुक हालत में बच्ची का इलाज जारी है। घर में मचा कोहराम पूजा देवी ने आगे बताया कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही पति परदेस से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। पूर्णिया के बनमनखी में घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने पर अचानक आग लग गई। इस हादसे में किचन में खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। बच्ची ने खेल-खेल में गैस के चूल्हे का नॉब खोलकर लाइटर जला दिया, जिससे आग की चपेट में आ गई। हादसे के बाद आनन-फानन में बच्ची को GMCH में एडमिट कराया गया। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल बच्ची की पहचान ललित शर्मा की बेटी शिवानी(3) के रूप में हुई है। घटना धरहरा चकला भुनाई के वार्ड 12 की है। चापाकल पर पानी लाई गई थी मां मां पूजा देवी ने बताया कि वो घर में खाना बनाने में जुटी थी। इस दौरान बेटी शिवानी खाने की जिद करने लगी। इसी बीच वो कुछ देर के लिए चापाकल से पानी लाने चली गईं। बच्ची खेल-खेल में किचन में गैस के पास पहुंच गई और चूल्हे का नॉब खोलकर लाइटर जला दिया। गैस सिलेंडर से हो रहे रिसाव के कारण जैसे ही लाइटर जला, अचानक आग भड़क उठी और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। आग लगने से बच्ची का हाथ, चेहरा और शरीर का कई हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से बनमनखी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद बिगड़ती तबियत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां नाजुक हालत में बच्ची का इलाज जारी है। घर में मचा कोहराम पूजा देवी ने आगे बताया कि उनके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही पति परदेस से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए हैं। इस घटना के बाद से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *