Bengal Politics: बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गिरफ्तार हुए ममता के करीबी, जानें कौन है सुजीत बोस?

Bengal Politics: बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गिरफ्तार हुए ममता के करीबी, जानें कौन है सुजीत बोस?

Sujit Bose ED Case: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के कुछ दिनों बाद ही ED ने बोस से इस मामले में लंबी पूछताछ की थी। बता दें कि सुजीत बोस ममता बनर्जी के करीबी हैं।

क्या है आरोप

ED के मुताबिक, सुजीत बोस पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण दमदम नगर पालिका में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए करीब 150 उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की और इसके बदले मोटी रकम ली। जांच एजेंसी का दावा है कि भर्ती के बदले उन्हें फ्लैट समेत कई संपत्तियां मिलीं, जिन्हें अपराध से अर्जित संपत्ति माना जा रहा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि बोस के नियंत्रण वाले बैंक खातों में भारी मात्रा में नकद जमा कराया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंगलवार सुबह विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

ED के अनुसार, पश्चिम बंगाल में नगर पालिका भर्ती घोटाला ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल के सबसे बड़े कथित घोटालों में से एक माना जा रहा है। एजेंसी का दावा है कि इस मामले की मनी ट्रेल जांच टीएमसी नेतृत्व के करीबी कई बड़े नामों तक पहुंच सकती है।

कौन हैं सुजीत बोस

सुजीत बोस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सीपीएम की युवा इकाई डीवाईएफआई से की थी और वे सुभाष चक्रवर्ती के करीबी माने जाते थे। हालांकि, 1990 के दशक के आखिर में दोनों के रिश्तों में दूरी आ गई। इसके बाद 2001 में बोस टीएमसी में शामिल हो गए।

2006 में बोस ने पहली बार बेलगछिया ईस्ट सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उनके पूर्व गुरु सुभाष चक्रवर्ती ने उन्हें 1,749 वोटों से हरा दिया। 2009 में चक्रवर्ती के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बोस ने उनकी पत्नी रमला चक्रवर्ती को 28 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर पहली बार विधानसभा में एंट्री की। इसके बाद वे लगातार चुनाव जीतते रहे और 2021 में मंत्री भी बनाए गए।

राजनीति के अलावा सुजीत बोस कोलकाता के मशहूर श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की भव्य दुर्गा पूजा के लिए भी जाने जाते हैं। हर साल यहां भारी भीड़ उमड़ती है। एक बार पूजा के दौरान वीआईपी रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक मंच से बोस को फटकार भी लगाई थी।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *