मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे डॉ. रामचंद्र:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा- मोदी की सरकार जो कहती है, वो करती है

मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे डॉ. रामचंद्र:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा- मोदी की सरकार जो कहती है, वो करती है

दरभंगा में हायाघाट से भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। एकमी चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार-केंद्र सरकार के सभी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी वाली सरकार है, जो कहती है वह करती है।”
अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे कहा कि हायाघाट की जनता ने लगातार दूसरी बार मुझे विधानसभा भेजा, जिसके कारण आज मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। मंत्री पद की शपथ मैथिली भाषा में लेने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे मिथिलांचल का सम्मान बढ़ा है। लोगों को उम्मीद है कि डॉ. रामचंद्र प्रसाद के मंत्री बनने से हायाघाट सहित पूरे दरभंगा जिले के विकास को नई गति मिलेगी। पूर्व मंत्री जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. रामचंद्र प्रसाद लगातार 2 बार हायाघाट से विधायक चुने गए हैं और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के विकास को मजबूती मिलेगी। दरभंगा में हायाघाट से भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद को बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। एकमी चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार-केंद्र सरकार के सभी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी वाली सरकार है, जो कहती है वह करती है।”
अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे कहा कि हायाघाट की जनता ने लगातार दूसरी बार मुझे विधानसभा भेजा, जिसके कारण आज मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला है। वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और वे पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे। मंत्री पद की शपथ मैथिली भाषा में लेने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे मिथिलांचल का सम्मान बढ़ा है। लोगों को उम्मीद है कि डॉ. रामचंद्र प्रसाद के मंत्री बनने से हायाघाट सहित पूरे दरभंगा जिले के विकास को नई गति मिलेगी। पूर्व मंत्री जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि डॉ. रामचंद्र प्रसाद लगातार 2 बार हायाघाट से विधायक चुने गए हैं और क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि दरभंगा को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने से जिले के विकास को मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *