बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 2026 के तहत भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बिहिया प्रखंड में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कल, 12 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में बनाया गया है। निर्वाचक सूची के अनुसार, कुल 242 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 121 पुरुष और 121 महिला मतदाता शामिल हैं। सूची में कोई तृतीय लिंग मतदाता दर्ज नहीं है। बीडीओ मोनालिसा प्रदर्शनी ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है 242 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 2026 के तहत भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए बिहिया प्रखंड में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान कल, 12 मई मंगलवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में बनाया गया है। निर्वाचक सूची के अनुसार, कुल 242 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 121 पुरुष और 121 महिला मतदाता शामिल हैं। सूची में कोई तृतीय लिंग मतदाता दर्ज नहीं है। बीडीओ मोनालिसा प्रदर्शनी ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है 242 मतदाता मतदान करेंगे। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


