नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ननद और भाभी के बीच घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही विवाद भड़का यह घटना तब हुई जब दोनों पक्ष घर में हुई मारपीट के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। एक युवक ने बेल्ट खोलकर एक महिला पर वार किए, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। नगर थाना पुलिस के अनुसार, गुलअफशा परवीन (ननद) और चांदनी खातून (भाभी) के बीच पुराना विवाद था। गुलअफशा परवीन ने आरोप लगाया कि चांदनी किसी अन्य युवक से मिल रही थी, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा। वहीं, चांदनी खातून का दावा है कि यह झगड़ा 50,000 रुपये के लेनदेन को लेकर था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल, किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से लिखित बयान लेने की तैयारी में है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने छोटे घरेलू विवादों को बातचीत से सुलझाने की अपील की है। नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ननद और भाभी के बीच घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों परिवारों के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही विवाद भड़का यह घटना तब हुई जब दोनों पक्ष घर में हुई मारपीट के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचते ही विवाद फिर से भड़क गया और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। एक युवक ने बेल्ट खोलकर एक महिला पर वार किए, जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। नगर थाना पुलिस के अनुसार, गुलअफशा परवीन (ननद) और चांदनी खातून (भाभी) के बीच पुराना विवाद था। गुलअफशा परवीन ने आरोप लगाया कि चांदनी किसी अन्य युवक से मिल रही थी, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ा। वहीं, चांदनी खातून का दावा है कि यह झगड़ा 50,000 रुपये के लेनदेन को लेकर था। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल, किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से लिखित बयान लेने की तैयारी में है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने छोटे घरेलू विवादों को बातचीत से सुलझाने की अपील की है।


