10 हजार का इनामी गौतस्कर गिरफ्तार:पिकअप गाड़ी भी जब्त, दो पहले ही पकड़े जा चुके

10 हजार का इनामी गौतस्कर गिरफ्तार:पिकअप गाड़ी भी जब्त, दो पहले ही पकड़े जा चुके

खैरथल पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी गौतस्कर इकबाल उर्फ टुर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास ससे पिकअप को भी जब्त किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक महीने से थी तलाश थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया- 6 अप्रैल की रात हनुमान पहाड़ी खैरथल क्षेत्र से सड़क पर घूम रही गायों को रस्सियों से बांधकर पिकअप में भरकर ले जाने की घटना सामने आई थी। मामले में थाना खैरथल में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आसूचना जुटाई गई। जांच के दौरान आरोपी समयदीन उर्फ नंदू और अनीस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी इकबाल उर्फ टुर्स को भी दबोच लिया। उसके कब्जे से घटना में का में ली गई पिकअप भी बरामद की है। आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज गिरफ्तार आरोपी इकबाल उर्फ टुर्स का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ बावल, तिजारा और शेखपुर अहीर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और आरबीए एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *