सिरसा में नाबालिग से शादी का झांसा देकर किया रेप:ढाई साल तक बनाए शारीरिक संबंध, शादी पर खुला भेद, पिता का करीबी

सिरसा में नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप कर दिया गया। आरोप है कि युवक ने पहले लड़की को शादी करने के जाल में फंसाया और बाद में उसके साथ गलत काम करने लगा। करीब ढाई साल तक युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बावजूद युवक ने किसी अन्य लड़की के साथ शादी कर ली। तब मामले का भेद खुल गया और लड़की परिजनों को लेकर थाने आ पहुंची। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का लड़की के पिता के साथ जान-पहचान थी और उसका आना-जाना था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। उस वक्त लड़की नाबालिग थी। इस समय लड़की की उम्र करीब 18 साल 6 माह है और आरोप युवक की उम्र 26 साल है। सिरसा….. महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिले के गांव अमृतसर खुर्द निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ पांडू के रूप में हुई है। जानिएं लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में क्या बताया इस बारे में महिला पुलिस थाना में तैनात पीएसआई कोमल सिंह के अनुसार, पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर महिला वकील एवं महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। शिकायत में पीड़िता ने बताया, आरोपी गुरप्रीत सिंह उसके पिता का जानकार था तथा उसका उनके घर आना-जाना था। तब से उसकी जान-पहचान हो गई और एक-दूसरे के संपर्क में आ गए। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और करीब ढाई वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी, जिसके बाद आरोपी युवक ने दवाई दिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। युवक लगातार उसे शादी का भरोसा देता रहा और किसी को भी घटना के बारे में न बताने के लिए कहता रहा। मगर बाद में 25 अप्रैल 2026 को आरोपी ने गुपचुप तरीके से किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया। इसकी भनक लड़की को जा लगी। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद लीगल एडवाइजर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना सिरसा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *