मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता हैं। एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार ने बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला बच्चे गायब हैं। बताया जा रहा है कि 10 बच्चे आश्रय गृह की दीवार फांदकर या किसी अन्य रास्ते से भागे। प्रशासन की कार्यशैली और आश्रय गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आश्रय गृह के अधीक्षक ने स्थानीय मुसहरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामला मुसहरी थाना क्षेत्र का है। कैंप कर रही पुलिस बाल आश्रय गृह के पास एसडीओ पूर्वी के साथ-साथ मुसहरी थाना पुलिस कैंप कर रही है। आश्रय गृह में मौजूद अन्य बच्चों और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे किस समय और कैसे फरार हुए। पुलिस जांच कर रही है कि क्या घटना के पीछे किसी बाहरी गिरोह का हाथ है या फिर प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चे खुद भाग निकले। खोजबीन के लिए पुलिस टीम बनी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों के गायब होने की सूचना मिली है। खोजबीन के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे लापता हैं। एसडीओ (पूर्वी) तुषार कुमार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन में जुट गई है। मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार ने बाल आश्रय गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला बच्चे गायब हैं। बताया जा रहा है कि 10 बच्चे आश्रय गृह की दीवार फांदकर या किसी अन्य रास्ते से भागे। प्रशासन की कार्यशैली और आश्रय गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आश्रय गृह के अधीक्षक ने स्थानीय मुसहरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मामला मुसहरी थाना क्षेत्र का है। कैंप कर रही पुलिस बाल आश्रय गृह के पास एसडीओ पूर्वी के साथ-साथ मुसहरी थाना पुलिस कैंप कर रही है। आश्रय गृह में मौजूद अन्य बच्चों और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे किस समय और कैसे फरार हुए। पुलिस जांच कर रही है कि क्या घटना के पीछे किसी बाहरी गिरोह का हाथ है या फिर प्रबंधन की लापरवाही के कारण बच्चे खुद भाग निकले। खोजबीन के लिए पुलिस टीम बनी मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों के गायब होने की सूचना मिली है। खोजबीन के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सभी बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।


