रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और उसके निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना अंतर्गत ग्राम-उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक बंद घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण कर आसपास के क्षेत्रों में उसकी तस्करी की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, श्री चंदन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध विदेशी शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनकी पहचान मनोज मुर्मू (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता भगतु मांझी, ग्राम-ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा, थाना-गोला और भदरू सिंह (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता श्री शंभु सिंह, ग्राम-चोपादारू, थाना-गोला, जिला-रामगढ़ के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर तीन घरों में छापेमारी की गई। इन छापों में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, शराब बनाने से संबंधित सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी अवैध रूप से शराब का निर्माण कर उस पर फर्जी होलोग्राम लगाकर उसका भंडारण और तस्करी कर रहे थे। इस संबंध में गोला थाना में कांड संख्या 51/2026, दिनांक 10.05.2026 को भारतीय संहिता, 2023 की धारा 111(2)(इ), 111(3), 111(4), 340(2), 342(2), 274, 275, 292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रामगढ़ पुलिस ने गोला थाना क्षेत्र के उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और उसके निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना अंतर्गत ग्राम-उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में एक बंद घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण कर आसपास के क्षेत्रों में उसकी तस्करी की जा रही है। इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, श्री चंदन वत्स के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध विदेशी शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में संलिप्त दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। इनकी पहचान मनोज मुर्मू (उम्र लगभग 26 वर्ष), पिता भगतु मांझी, ग्राम-ऊपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा, थाना-गोला और भदरू सिंह (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता श्री शंभु सिंह, ग्राम-चोपादारू, थाना-गोला, जिला-रामगढ़ के रूप में हुई है। पकड़े गए व्यक्तियों की निशानदेही पर तीन घरों में छापेमारी की गई। इन छापों में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, शराब बनाने से संबंधित सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी अवैध रूप से शराब का निर्माण कर उस पर फर्जी होलोग्राम लगाकर उसका भंडारण और तस्करी कर रहे थे। इस संबंध में गोला थाना में कांड संख्या 51/2026, दिनांक 10.05.2026 को भारतीय संहिता, 2023 की धारा 111(2)(इ), 111(3), 111(4), 340(2), 342(2), 274, 275, 292 और उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


