तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:हादसे के बाद भागा ड्राइवर, ई-रिक्शा चालक ने पहुंचाया अस्पताल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:हादसे के बाद भागा ड्राइवर, ई-रिक्शा चालक ने पहुंचाया अस्पताल

बेगूसराय में बालू लोडेड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सामान खरीदने बाजार जा रहा था। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के तकिया घाट नट बाबा स्थान के पास की है। मृतक नीरज कुमार (35) पवड़ा ढ़ाब गांव के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। खेती-किसानी और मजदूरी कर दो बच्चा सहित पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ड्राइवर नाबालिग है, हादसे के बाद भाग गया ममेरे भाई संतोष कुमार ने बताया कि नीरज रविवार शाम में अपने मवेशी के लिए कुछ सामान लाने घर से निकला था। इसी दौरान बूढ़ी गंडक नदी से अवैध बालू की कटाई करने वाला ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही था और उसे चलाने वाला ड्राइवर नाबालिग था। टक्कर मारने के बाद नीरज को वहीं छोड़कर ड्राइवर भाग गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद रास्ते से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने नीरज को सड़क पर खून से लथपथ देखा तो उठाकर वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छानबीन में जुटी पुलिस वीरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय में बालू लोडेड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सामान खरीदने बाजार जा रहा था। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के तकिया घाट नट बाबा स्थान के पास की है। मृतक नीरज कुमार (35) पवड़ा ढ़ाब गांव के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। खेती-किसानी और मजदूरी कर दो बच्चा सहित पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ड्राइवर नाबालिग है, हादसे के बाद भाग गया ममेरे भाई संतोष कुमार ने बताया कि नीरज रविवार शाम में अपने मवेशी के लिए कुछ सामान लाने घर से निकला था। इसी दौरान बूढ़ी गंडक नदी से अवैध बालू की कटाई करने वाला ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रैक्टर गांव का ही था और उसे चलाने वाला ड्राइवर नाबालिग था। टक्कर मारने के बाद नीरज को वहीं छोड़कर ड्राइवर भाग गया। करीब डेढ़ घंटे के बाद रास्ते से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने नीरज को सड़क पर खून से लथपथ देखा तो उठाकर वीरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छानबीन में जुटी पुलिस वीरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *