इस्कॉन मंदिर कानपुर में आयोजित ‘बोट फेस्टिवल’ भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम बन गया। नीले सरोवर में जब फूलों से सजी भव्य हंस नौका पर राधा-माधव दिव्य विग्रह के साथ निकले, तो हजारों श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस उत्सव में परंपरा और उल्लास की 10 ऐसी तस्वीरें दिखीं, जिन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।


