हनुमानगढ़ में मौसम का बदला मिजाज:बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, मंडियों में भीगा अनाज

हनुमानगढ़ में मौसम का बदला मिजाज:बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, मंडियों में भीगा अनाज

हनुमानगढ़ जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद सुबह करीब 6:45 बजे बारिश शुरू हुई, जो रुक-रुककर जारी है।
बारिश के साथ आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं भी चलीं। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। इससे पहले रविवार को जिले में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया था। दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, जिससे लोग गर्मी से बेहाल थे। हालांकि, सोमवार सुबह मौसम में बदलाव आया, तेज हवाएं चलीं और कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया था। किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश
मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
यह बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई है। वर्तमान में नरमा की बुवाई का काम जारी है, ऐसे में बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी और सिंचाई के पानी की आवश्यकता कुछ कम होगी। मंडियों में लगे गेहूं के ढेर से चिंता
हालांकि मंडियों में लगे गेहूं के ढेर किसानों के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अधिक बारिश होने पर गेहूं के भीगने और उसकी खरीद में देरी होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के संकेत दिए गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *