लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेढेमऊ गांव में रविवार देर रात देशी शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय जायसवाल (43) के रूप में हुई है। वह देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी हमलावरों ने पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ————- यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…


