ललितपुर में आजादपुरा टंकी से नहीं हुआ पानी सप्लाई:सिविल लाइन समेत चार मोहल्लों में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से आपूर्ति

ललितपुर में आजादपुरा टंकी से नहीं हुआ पानी सप्लाई:सिविल लाइन समेत चार मोहल्लों में गहराया पेयजल संकट, टैंकरों से आपूर्ति

ललितपुर शहर के आजादपुरा लेड़ियापुरा स्थित पानी की टंकी से सोमवार सुबह पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इसके कारण सिविल लाइन सहित चार मोहल्लों में पानी का गंभीर संकट गहरा गया। जल संस्थान द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। लेड़ियापुरा की इस पानी की टंकी से मोहल्ला सिविल लाइन द्वितीय (वार्ड नंबर 17), गांधी नगर और आजादपुरा सहित लगभग 20 हजार की आबादी को पेयजल मिलता है। सोमवार सुबह आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर पहुंचे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुंशीलाल ने बताया कि लेड़ियापुरा स्थित पानी की टंकी के पास पाइपलाइन में मरम्मत का काम चल रहा है। इसी वजह से सोमवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। उन्होंने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी का संकट है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। टैंकर पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *