नशीले सिरप तस्करी का आरोपी 8 माह बाद गिरफ्तार:दुर्घटनाग्रस्त कार में मिली थी 1110 शीशी सिरप की खेप; साथियों की तलाश जारी

नशीले सिरप तस्करी का आरोपी 8 माह बाद गिरफ्तार:दुर्घटनाग्रस्त कार में मिली थी 1110 शीशी सिरप की खेप; साथियों की तलाश जारी

सतना जिले की कोठी थाना पुलिस ने नशीले सिरप की तस्करी के एक मामले में आठ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि यह मामला 7 सितंबर 2025 का है। सोनौर चौराहे के पास एक कार (क्रमांक एमएच 01 वाईए 0371) दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें से 1110 शीशी नशीला सिरप बरामद हुआ। दुर्घटना के बाद कार में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आठ माह की तलाश के बाद, मुखबिरों और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने एक आरोपी सतीश त्रिपाठी (पुत्र बृजेश कुमार, 30 वर्ष, निवासी डोमहाई, थाना सभापुर) को रविवार को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश त्रिपाठी ने मेडिकल नशे की तस्करी और बिक्री के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। गिरफ्तारी के बाद सतीश को जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *