नालंदा यूनिवर्सिटी में 15 मई तक नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन:मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर समेत 9 पदों पर निकाली गई वैकेंसी; ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

नालंदा यूनिवर्सिटी में 15 मई तक नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन:मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, जूनियर इंजीनियर समेत 9 पदों पर निकाली गई वैकेंसी; ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए समय तेजी से निकल रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न 9 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने में अब महज 4 दिन का समय शेष रह गया है। 15 मई की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। दस्तावेजों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान में आईटी मैनेजर का 1, असिस्टेंट आईटी मैनेजर के 2, गेस्ट हाउस मैनेजर का 1, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर का 1 और प्रशासन व वित्त विभाग में असिस्टेंट के कुल 4 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी जैसी तकनीकी डिग्री के साथ-साथ पद की आवश्यकतानुसार 3 से 8 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन (ईमेल) के जरिए रखी गई है, जिससे दूर-दराज के अभ्यर्थी भी आसानी से जुड़ सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके दस्तावेजों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप आपसी विमर्श से तय किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इसके बाद, भरे हुए फॉर्म और सभी सहायक दस्तावेजों को स्कैन कर एक पीडीएफ फाइल तैयार करनी होगी और उसे अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा। अंतिम क्षणों में तकनीकी समस्याओं या सर्वर की देरी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द मेल करने का सुझाव दिया गया है। नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग पदों पर करियर बनाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए समय तेजी से निकल रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न 9 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन करने में अब महज 4 दिन का समय शेष रह गया है। 15 मई की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। दस्तावेजों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान में आईटी मैनेजर का 1, असिस्टेंट आईटी मैनेजर के 2, गेस्ट हाउस मैनेजर का 1, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर का 1 और प्रशासन व वित्त विभाग में असिस्टेंट के कुल 4 पदों को भरा जाना है। इन पदों के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी जैसी तकनीकी डिग्री के साथ-साथ पद की आवश्यकतानुसार 3 से 8 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन (ईमेल) के जरिए रखी गई है, जिससे दूर-दराज के अभ्यर्थी भी आसानी से जुड़ सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन उनके दस्तावेजों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का वेतन उनकी योग्यता और अनुभव के अनुरूप आपसी विमर्श से तय किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इसके बाद, भरे हुए फॉर्म और सभी सहायक दस्तावेजों को स्कैन कर एक पीडीएफ फाइल तैयार करनी होगी और उसे अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजना होगा। अंतिम क्षणों में तकनीकी समस्याओं या सर्वर की देरी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द मेल करने का सुझाव दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *