सखी सहायता डेस्क के तहत छात्राओं को माहवारी स्वच्छता की दी गई जानकारी

सखी सहायता डेस्क के तहत छात्राओं को माहवारी स्वच्छता की दी गई जानकारी

विभूतिपुर| प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर पूरब के प्रांगण में “सखी सहायता डेस्क” के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं उनकी माताओं को माहवारी से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रेखा रानी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के साथ स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। वहीं नोडल शिक्षिका पूनम कुमारी ने माहवारी के समय होने वाली समस्याओं, संतुलित खानपान एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षिका कोमल कुमारी एवं इंदिरा कुमारी ने भी स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विभूतिपुर| प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर पूरब के प्रांगण में “सखी सहायता डेस्क” के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं एवं उनकी माताओं को माहवारी से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रेखा रानी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों के साथ स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। वहीं नोडल शिक्षिका पूनम कुमारी ने माहवारी के समय होने वाली समस्याओं, संतुलित खानपान एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षिका कोमल कुमारी एवं इंदिरा कुमारी ने भी स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *