44 पंचायतों में 19 मई को लगेगा जन सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर समाधान

44 पंचायतों में 19 मई को लगेगा जन सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर समाधान

सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए बिहार सरकार ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब पंचायत स्तर पर विशेष “जन सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। समस्तीपुर जिले की 44 पंचायतों में 19 मई को ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायतों में जन सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जुलाई माह तक सभी पंचायतों के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है, ताकि निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित किए जा सकें। उन्होंने बताया कि इस बार शिविर से पहले ही लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इन आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है, ताकि शिविर के दिन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हो सके। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित अधिकारी 19 मई को पंचायतों में उपस्थित रहेंगे और प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करेंगे। शिविरों की अध्यक्षता जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा डीसीएलआर स्तर के अधिकारी करेंगे। निर्धारित तिथि से 30 दिन पहले आवेदन प्राप्त कर उन्हें रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पंचायत स्तर पर ही समयबद्ध समाधान उपलब्ध हो सकेगा। समस्तीपुर के पुनास व बाजितपुर। कल्याणपुर प्रखंड के कलौजर सोरवार व मालीपुर एवं सैदपुर। खानपुर के कानू बिशनपुर व खेड़ी। पूसा के मोहम्मद देवपार व हरपुर देवपार। मोरवा के चकपहार व हरपुर भिंडी। सरायरंजन के रुपौली बुजुर्ग, लाटबसेपुरा। ताजपुर के मुरादपुर बंगरा व गौसपुर। वारिसनगर के धुरलख व धनहर। रोसरा के ठाहर बसढिया व मोतीपुर। शिवाजीनगर के मथुरापुर एवं रहटौली। सिंधिया के जहांगीरपुर व सालेपुर। विभूतिपुर के केराई, चकहबीबी, बाजितपुर बंबइया। हसनपुर के मौजी, सुरहा बसंतपुर। विथान के सिहमा व सखवा। दलसिंहसराय के सुल्तानपुर घटहो, मोख्तियारपुर सालखनी, उजियारपुर के बैकुंठपुर ब्रह्नडा, परोरिया। विद्यापतिनगर के सोठगमा एवं कांच। मोहनपुर के माधोपुर सरारी व धरनीपट्टी पश्चिम। मोहिउद्दीनगर के सिवैसिंहपुर व राजाजान एवं पटोरी प्रखंड के अशरफपुर सुपौल एवं ताराधमौन पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। सिटी रिपोर्टर | समस्तीपुर आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए बिहार सरकार ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब पंचायत स्तर पर विशेष “जन सहयोग शिविर” आयोजित किए जाएंगे, जहां लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। समस्तीपुर जिले की 44 पंचायतों में 19 मई को ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायतों में जन सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जुलाई माह तक सभी पंचायतों के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है, ताकि निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित किए जा सकें। उन्होंने बताया कि इस बार शिविर से पहले ही लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इन आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है, ताकि शिविर के दिन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज हो सके। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित अधिकारी 19 मई को पंचायतों में उपस्थित रहेंगे और प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करेंगे। शिविरों की अध्यक्षता जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा डीसीएलआर स्तर के अधिकारी करेंगे। निर्धारित तिथि से 30 दिन पहले आवेदन प्राप्त कर उन्हें रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और जिला मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। जिला प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पंचायत स्तर पर ही समयबद्ध समाधान उपलब्ध हो सकेगा। समस्तीपुर के पुनास व बाजितपुर। कल्याणपुर प्रखंड के कलौजर सोरवार व मालीपुर एवं सैदपुर। खानपुर के कानू बिशनपुर व खेड़ी। पूसा के मोहम्मद देवपार व हरपुर देवपार। मोरवा के चकपहार व हरपुर भिंडी। सरायरंजन के रुपौली बुजुर्ग, लाटबसेपुरा। ताजपुर के मुरादपुर बंगरा व गौसपुर। वारिसनगर के धुरलख व धनहर। रोसरा के ठाहर बसढिया व मोतीपुर। शिवाजीनगर के मथुरापुर एवं रहटौली। सिंधिया के जहांगीरपुर व सालेपुर। विभूतिपुर के केराई, चकहबीबी, बाजितपुर बंबइया। हसनपुर के मौजी, सुरहा बसंतपुर। विथान के सिहमा व सखवा। दलसिंहसराय के सुल्तानपुर घटहो, मोख्तियारपुर सालखनी, उजियारपुर के बैकुंठपुर ब्रह्नडा, परोरिया। विद्यापतिनगर के सोठगमा एवं कांच। मोहनपुर के माधोपुर सरारी व धरनीपट्टी पश्चिम। मोहिउद्दीनगर के सिवैसिंहपुर व राजाजान एवं पटोरी प्रखंड के अशरफपुर सुपौल एवं ताराधमौन पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *