जमुई में जमीन विवाद में बेटे ने पिता को पीटा:21 बीघा जमीन नाम कराने का बना रहा था दबाव, लाठी-डंडे के हमले में वृद्ध घायल

जमुई में जमीन विवाद में बेटे ने पिता को पीटा:21 बीघा जमीन नाम कराने का बना रहा था दबाव, लाठी-डंडे के हमले में वृद्ध घायल

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित चौड़ीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने वृद्ध पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में 65 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल वृद्ध की पहचान चौड़ीहा गांव निवासी बनवारी यादव के रूप में हुई है। बनवारी यादव के अनुसार, उनके सात पुत्र हैं और उनके पास लगभग 21 बीघा जमीन है। वह अपनी मेहनत से खरीदी गई इस जमीन को सभी बेटों के बीच बराबर बांटना चाहते हैं। जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे
हालांकि, उनके बड़े पुत्र बिरजू यादव पूरी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। रविवार को जब बनवारी यादव ने जमीन अपने नाम करने से साफ इनकार कर दिया, तो नाराज पुत्र ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
वहीं, बिरजू यादव ने भी इस घटना को लेकर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों की पुलिस से जांच की मांग की है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल थाने को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित चौड़ीहा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने वृद्ध पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में 65 वर्षीय पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल वृद्ध की पहचान चौड़ीहा गांव निवासी बनवारी यादव के रूप में हुई है। बनवारी यादव के अनुसार, उनके सात पुत्र हैं और उनके पास लगभग 21 बीघा जमीन है। वह अपनी मेहनत से खरीदी गई इस जमीन को सभी बेटों के बीच बराबर बांटना चाहते हैं। जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे
हालांकि, उनके बड़े पुत्र बिरजू यादव पूरी जमीन अपने नाम रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। रविवार को जब बनवारी यादव ने जमीन अपने नाम करने से साफ इनकार कर दिया, तो नाराज पुत्र ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
वहीं, बिरजू यादव ने भी इस घटना को लेकर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों की पुलिस से जांच की मांग की है। टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल थाने को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *