दरभंगा के के कमतौल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराकर डांस करने और हंगामा करने का मामला सामने आया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के छोटकी लाधा गांव में 8 मई की रात की बताई जा रही है। कुछ युवक जबरन एक शादी समारोह में घुस गए थे और डीजे पर पिस्तौल लहराते हुए डांस करने लगे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बारातियों, राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया गया कि 9 मई की सुबह करीब तीन बजे डायल 112 पर कॉल कर अवैध हथियार के साथ हंगामा और गोली मारने की धमकी दिए जाने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कमतौल थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मब्बी, कमतौल और अरेर इलाके के रहने वाले हैं आरोपी सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा निवासी मनीष कुमार,कमतौल थाना क्षेत्र के लाधा निवासी अजीत कुमार तथा मधुबनी जिला के अरेर थाना क्षेत्र के कोनहा टोल निवासी राजीव कुमार महतो (वर्तमान पता शिवधारा, दरभंगा) के रूप में हुई है। वहीं केवटी थाना क्षेत्र के मझिगामा निवासी सुनील यादव अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तकनीकी और स्थानीय जांच के आधार पर कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं कमतौल थाना प्रभारी संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। दरभंगा के के कमतौल थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराकर डांस करने और हंगामा करने का मामला सामने आया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के छोटकी लाधा गांव में 8 मई की रात की बताई जा रही है। कुछ युवक जबरन एक शादी समारोह में घुस गए थे और डीजे पर पिस्तौल लहराते हुए डांस करने लगे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने बारातियों, राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया गया कि 9 मई की सुबह करीब तीन बजे डायल 112 पर कॉल कर अवैध हथियार के साथ हंगामा और गोली मारने की धमकी दिए जाने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कमतौल थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मब्बी, कमतौल और अरेर इलाके के रहने वाले हैं आरोपी सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा निवासी मनीष कुमार,कमतौल थाना क्षेत्र के लाधा निवासी अजीत कुमार तथा मधुबनी जिला के अरेर थाना क्षेत्र के कोनहा टोल निवासी राजीव कुमार महतो (वर्तमान पता शिवधारा, दरभंगा) के रूप में हुई है। वहीं केवटी थाना क्षेत्र के मझिगामा निवासी सुनील यादव अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तकनीकी और स्थानीय जांच के आधार पर कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं कमतौल थाना प्रभारी संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई थी। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


