पूर्णिया में झांसा देकर छात्रा से फिजिकल होता रहा बॉयफ्रेंड:प्रेग्नेंट न हो, इसलिए खिलाता रहा i-Pill; शादी की जिद पर प्रेमी के भाइयों ने की पिटाई

पूर्णिया में झांसा देकर छात्रा से फिजिकल होता रहा बॉयफ्रेंड:प्रेग्नेंट न हो, इसलिए खिलाता रहा i-Pill; शादी की जिद पर प्रेमी के भाइयों ने की पिटाई

पूर्णिया में शादी का झांसा देकर इंटर की छात्रा से बॉयफ्रेंड शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले एक साल में बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका संग कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने के डर से युवती को आईपिल की गोली खिलाता रहा। अस्पताल में एडमिट प्रेमिका के मुताबिक, जब उसने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार वालों पर शादी का दबाव बनाया, प्रेमी के घर वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही घटना के बारे में पुलिस के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रेमिका का दावा है कि बॉयफ्रेंड उसके साथ रहना चाहता है, मगर परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं। ये पूरी घटना बायसी थाना क्षेत्र के शकरबलिया गांव की है। मारपीट में जख्मी लड़की का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है। घटना को लेकर स्थानीय बायसी थाना में लिखित शिकायत दी गई है। लड़की और उसके प्रेमी का घर के बीच 200 मीटर की दूरी अस्पातल में एडमिट छात्रा ने बताया कि मेरे और मेरे बॉयफ्रेंड के घर के बीच की दूरी मात्र 200 मीटर है। हम दोनों बायसी के मल्हरिया पंचायत के एक गांव में रहते हैं। छात्रा के मुताबिक, उसका बॉयफ्रेंड गांव में ही बाइक मिस्त्री का काम करता है और अपना गैरेज चलाता है। आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले लड़के से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। लड़का अक्सर मिलने के बहाने बुलाता था और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। छात्रा ने बताया कि लड़का मुझसे मिलने के लिए मेरे कॉलेज तक भी पहुंच जाता था। कुछ दिनों से मैं प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। 8 मई की शाम करीब 5 बजे प्रेमी के बुलाने पर मैं घर से निकली थी। जब मैं अपने प्रेमी से मिली, तो उसने कहा कि तुम मेरे घर चलो, घरवालों के सामने शादी की बात करनी है। घर पर कोई नहीं था, पहले संबंध बनाए फिर बाहर ले जाकर छोड़ा छात्रा ने बताया कि जब मैं प्रेमी के साथ उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। लड़के ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। कुछ घंटे बाद लड़के की मां खेत से लौटी, उसने अपने बेटे से पूछा कि ये कौन है। लड़के ने बताया कि ये मेरी प्रेमिका है और मैं इससे शादी करना चाहता हूं। इसके बाद लड़के की मां ने शादी से इनकार करते हुए लड़की को घर से ले जाने के लिए कहा। लड़की के मुताबिक, मां के कहने के बाद लड़का मुझे खेत की ओर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। मुझसे कहा कि तुम थोड़ी देर इंतजार करो, मैं लौटकर आता हूं। इसके बाद वो मुझे छोड़कर भाग गया। काफी देर इंतजार के बाद मैं अपने प्रेमी के घर पहुंची, जहां मेरे प्रेमी के दो भाइयों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। लड़का शादी को तैयार लेकिन उसके घरवाले इनकार कर रहे छात्रा का दावा है कि मारपीट के बाद मेरे प्रेमी के भाइयों ने इस बारे में किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की का दावा है कि प्रेमी उससे शादी करना चाहता है और आगे उसके साथ ही रहना चाहता है। मगर उसके घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं। मारपीट में जख्मी पीड़िता का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है। घटना को लेकर परिजनों की ओर से स्थानीय बायसी थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्णिया में शादी का झांसा देकर इंटर की छात्रा से बॉयफ्रेंड शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले एक साल में बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका संग कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भ ठहरने के डर से युवती को आईपिल की गोली खिलाता रहा। अस्पताल में एडमिट प्रेमिका के मुताबिक, जब उसने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार वालों पर शादी का दबाव बनाया, प्रेमी के घर वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही घटना के बारे में पुलिस के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रेमिका का दावा है कि बॉयफ्रेंड उसके साथ रहना चाहता है, मगर परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं। ये पूरी घटना बायसी थाना क्षेत्र के शकरबलिया गांव की है। मारपीट में जख्मी लड़की का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है। घटना को लेकर स्थानीय बायसी थाना में लिखित शिकायत दी गई है। लड़की और उसके प्रेमी का घर के बीच 200 मीटर की दूरी अस्पातल में एडमिट छात्रा ने बताया कि मेरे और मेरे बॉयफ्रेंड के घर के बीच की दूरी मात्र 200 मीटर है। हम दोनों बायसी के मल्हरिया पंचायत के एक गांव में रहते हैं। छात्रा के मुताबिक, उसका बॉयफ्रेंड गांव में ही बाइक मिस्त्री का काम करता है और अपना गैरेज चलाता है। आपबीती सुनाते हुए पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले लड़के से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। लड़का अक्सर मिलने के बहाने बुलाता था और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। छात्रा ने बताया कि लड़का मुझसे मिलने के लिए मेरे कॉलेज तक भी पहुंच जाता था। कुछ दिनों से मैं प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। 8 मई की शाम करीब 5 बजे प्रेमी के बुलाने पर मैं घर से निकली थी। जब मैं अपने प्रेमी से मिली, तो उसने कहा कि तुम मेरे घर चलो, घरवालों के सामने शादी की बात करनी है। घर पर कोई नहीं था, पहले संबंध बनाए फिर बाहर ले जाकर छोड़ा छात्रा ने बताया कि जब मैं प्रेमी के साथ उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। लड़के ने मेरे साथ जबरन संबंध बनाए। कुछ घंटे बाद लड़के की मां खेत से लौटी, उसने अपने बेटे से पूछा कि ये कौन है। लड़के ने बताया कि ये मेरी प्रेमिका है और मैं इससे शादी करना चाहता हूं। इसके बाद लड़के की मां ने शादी से इनकार करते हुए लड़की को घर से ले जाने के लिए कहा। लड़की के मुताबिक, मां के कहने के बाद लड़का मुझे खेत की ओर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। मुझसे कहा कि तुम थोड़ी देर इंतजार करो, मैं लौटकर आता हूं। इसके बाद वो मुझे छोड़कर भाग गया। काफी देर इंतजार के बाद मैं अपने प्रेमी के घर पहुंची, जहां मेरे प्रेमी के दो भाइयों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। लड़का शादी को तैयार लेकिन उसके घरवाले इनकार कर रहे छात्रा का दावा है कि मारपीट के बाद मेरे प्रेमी के भाइयों ने इस बारे में किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की का दावा है कि प्रेमी उससे शादी करना चाहता है और आगे उसके साथ ही रहना चाहता है। मगर उसके घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं। मारपीट में जख्मी पीड़िता का इलाज पूर्णिया GMCH में चल रहा है। घटना को लेकर परिजनों की ओर से स्थानीय बायसी थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *