पलामू में 6 किलो गांजा, 2 लाख नकद बरामद:छापेमारी से पहले बाप-बेटा हुए फरार, कमरे से मिला गांजा, अलमारी से नकदी बरामद

पलामू में 6 किलो गांजा, 2 लाख नकद बरामद:छापेमारी से पहले बाप-बेटा हुए फरार, कमरे से मिला गांजा, अलमारी से नकदी बरामद

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है। हालांकि छापेमारी से पहले ही मुख्य आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबईया माइन गांव निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। एसडीपीओ के नेतृत्व में बना छापेमारी दल
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अनुज सिंह के घर पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अनुज सिंह और उसका पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास दुबे फरार हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली और कई अहम सबूत जुटाए। कमरे से मिला गांजा, अलमारी से नकदी बरामद
तलाशी के दौरान अनुज सिंह के कमरे से अलग-अलग पॉलिथिन में रखा कुल 6.608 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं उसके बेटे विकास कुमार के कमरे की अलमारी से 500 रुपये के 399 नोट, कुल 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
पुलिस ने इस संबंध में पांकी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ मनोज कुमार झा के साथ रविन्द्र राहुल साय, रंजीत कुमार, मृत्युंजय महतो सहित कई पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा और नकदी बरामद की है। हालांकि छापेमारी से पहले ही मुख्य आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दुबईया माइन गांव निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। एसडीपीओ के नेतृत्व में बना छापेमारी दल
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अनुज सिंह के घर पर दबिश दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अनुज सिंह और उसका पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास दुबे फरार हो गए। इसके बावजूद पुलिस ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली और कई अहम सबूत जुटाए। कमरे से मिला गांजा, अलमारी से नकदी बरामद
तलाशी के दौरान अनुज सिंह के कमरे से अलग-अलग पॉलिथिन में रखा कुल 6.608 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं उसके बेटे विकास कुमार के कमरे की अलमारी से 500 रुपये के 399 नोट, कुल 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नकद मिले। पुलिस ने मौके पर ही सभी बरामद सामान को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास तेज
पुलिस ने इस संबंध में पांकी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में एसडीपीओ मनोज कुमार झा के साथ रविन्द्र राहुल साय, रंजीत कुमार, मृत्युंजय महतो सहित कई पुलिस जवान और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *