औरंगाबाद शहर के बीचों-बीच फल-सब्जी मंडी को जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए पहल की जा रही है। एनएच-19 के किनारे न्यू जेल परिसर के पास नए फल-सब्जी मंडी का निर्माण कार्य जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक मंडी को नई जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा खुद पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। मंडी के निर्माण और स्थानांतरण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नए मंडी परिसर में दुकानदारों और आम लोगों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी। इसमें शौचालय, पेयजल, बिजली, सड़क और दुकानों की समुचित व्यवस्था शामिल है। निर्माण कार्य में मशीनें भी लगाई गई हैं रविवार की शाम जब निर्माणाधीन मंडी स्थल का जायजा लिया गया तो वहां तेजी से कार्य होते देखा गया। मजदूरों-मशीनों की मदद से निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचता नजर आया। प्रशासन का दावा है कि कुछ ही दिनों में शहरवासियों को एक व्यवस्थित, विस्तृत और आधुनिक फल-सब्जी मंडी सौंप दी जाएगी। दरअसल वर्तमान में शहर के मुख्य इलाके में संचालित सब्जी मंडी के कारण रोज जाम की समस्या होती है। बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर से बाहर, लेकिन सुगम पहुंच वाली जगह का चयन किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।
बुनियादी सुविधाओं की विक्रेताओं ने की मांग फल-सब्जी मंडी के स्थानांतरण को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुल 82 फल एवं सब्जी विक्रेताओं को पुराने स्थल से हटाकर न्यू जेल परिसर के पास बनाए गए नए मंडी स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा। बैठक के दौरान विक्रेताओं ने नई जगह पर बिजली, सड़क, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को योजना बनाकर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मई में मंडी का स्थानांतरण हो और किसी भी विक्रेता या आम नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
तेजी से काम किए जा रहे हैं डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नई मंडी स्थल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि तेजी से कार्य हो रहे हैं। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। औरंगाबाद शहर के बीचों-बीच फल-सब्जी मंडी को जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए पहल की जा रही है। एनएच-19 के किनारे न्यू जेल परिसर के पास नए फल-सब्जी मंडी का निर्माण कार्य जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक मंडी को नई जगह पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा खुद पूरी प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। मंडी के निर्माण और स्थानांतरण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि नए मंडी परिसर में दुकानदारों और आम लोगों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी। इसमें शौचालय, पेयजल, बिजली, सड़क और दुकानों की समुचित व्यवस्था शामिल है। निर्माण कार्य में मशीनें भी लगाई गई हैं रविवार की शाम जब निर्माणाधीन मंडी स्थल का जायजा लिया गया तो वहां तेजी से कार्य होते देखा गया। मजदूरों-मशीनों की मदद से निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचता नजर आया। प्रशासन का दावा है कि कुछ ही दिनों में शहरवासियों को एक व्यवस्थित, विस्तृत और आधुनिक फल-सब्जी मंडी सौंप दी जाएगी। दरअसल वर्तमान में शहर के मुख्य इलाके में संचालित सब्जी मंडी के कारण रोज जाम की समस्या होती है। बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर से बाहर, लेकिन सुगम पहुंच वाली जगह का चयन किया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके।
बुनियादी सुविधाओं की विक्रेताओं ने की मांग फल-सब्जी मंडी के स्थानांतरण को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कुल 82 फल एवं सब्जी विक्रेताओं को पुराने स्थल से हटाकर न्यू जेल परिसर के पास बनाए गए नए मंडी स्थल पर स्थानांतरित किया जाएगा। बैठक के दौरान विक्रेताओं ने नई जगह पर बिजली, सड़क, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, विद्युत विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को योजना बनाकर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मई में मंडी का स्थानांतरण हो और किसी भी विक्रेता या आम नागरिक को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
तेजी से काम किए जा रहे हैं डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नई मंडी स्थल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि तेजी से कार्य हो रहे हैं। जल्द ही सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।


