स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन ने हॉकी प्रतियोगिता जीती:रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में आयोजित, एक दिवसीय मुकाबला

स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन ने हॉकी प्रतियोगिता जीती:रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम में आयोजित, एक दिवसीय मुकाबला

रवीन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कुल चार टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज और स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन ने एक गोल से जीत दर्ज की, जिसमें अजय ने निर्णायक गोल किया। दूसरा मैच सीवान और स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड के बीच हुआ, जिसमें सीवान की टीम दो गोल से विजयी रही। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन और सीवान के बीच खेला गया। इस मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्रीन ने सीवान को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम की ओर से पहला गोल साहिल ने, दूसरा सोभित ने, तीसरा अजय ने और चौथा व पांचवां गोल अरिंदम तिवारी ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला हॉकी सचिव अकरम सिद्दीकी और क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए। इस प्रतियोगिता में रवि कनोजिया और सुप्रिया कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का सफल आयोजन हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद द्वारा किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *