क्या अंशुल कंबोज ने की थी CM विजय थलापति के शपथ समारोह में एंट्री? पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

Anshul Kamboj Present at Vijay Thalapathy Swearing-in Ceremony: रविचंद्रन अश्विन की एक दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय थलापति (Vijay Thalapathy) के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शेयर की गई इस तस्वीर ने क्रिकेट और राजनीति, दोनों के फैंस का ध्यान खींच लिया।

विजय थलापति ने सीएम पद की शपथ ली

10 मई यानी आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में विजय थलापति ने सीएम पद की शपथ ली। इस भव्य समारोह में कई बड़े चेहरे मौजूद थे। इसी दौरान अश्विन ने X पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें एक सिक्योरिटी ऑफिसर दिखाई दे रहा था। उस अधिकारी की शक्ल काफी हद तक अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj)से मिल रही थी और अश्विन ने इस फोटो के साथ मजेदार कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा, “ड्यूटी हमेशा पहले आती है, लेकिन जिस दिन मैच जीतना जरूरी हो, उस दिन ये थोड़ा ज्यादा हो जाता है। कैब लो और जल्दी चेपॉक पहुंचो अंशुल कंबोज, बड़ा मैच है।”

पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने ये मान लिया कि अंशुल कंबोज खुद शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। हालांकि बाद में साफ हुआ कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति सिर्फ कंबोज का हमशक्ल था, असली खिलाड़ी नहीं। इसके बाद, फैंस को अश्विन का ये मजाक काफी पसंद आया और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई। कई यूजर्स ने लिखा कि पहली नजर में उन्हें भी लगा कि फोटो में सच में अंशुल कंबोज ही हैं।

CSK का दमदार प्रदर्शन

बता दें, अंशुल कंबोज इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 पारियों में 17 विकेट हासिल किए हैं और पर्पल कैप की रेस में भी शामिल हैं। उनकी गेंदबाजी टीम के लिए लगातार अहम साबित हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से था।

बारिश के कारण पिच कुछ देर तक ढकी रही, लेकिन टॉस जीतकर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलहाल CSK पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को अपने बाकी मैच जीतना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *