मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत:शिवपुरी में दीगोद गांव में वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार हुआ

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत:शिवपुरी में दीगोद गांव में वाहन ने मारी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार हुआ

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के दीगोद गांव में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दीगोद गांव निवासी परमाल जाटव (50) रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परमाल जाटव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन परमाल जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *