Chief Minister oath ceremony: 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आज विजय थलापति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये मोमेंट तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और यादगार घटना के रूप में दर्ज होगा। एक्टर से नेता बने विजय के राजनीतिक सफर को लेकर न केवल उनके फैंस, बल्कि फिल्म और राजनीति जगत के कई दिग्गज भी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
थिएटर्स से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना एक मिसाल है
इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले, फेमस एक्टर आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विजय की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें दिल से बधाई दी, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे भाई को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के तौर पर आपका कार्यकाल हमारे राज्य के लिए सबसे फायदेमंद और असरदार हो। भगवान आपको वो सारी ताकत दे जिसकी आपको वो सब अच्छा करने के लिए जरूरत है जो आपको करना है,आप पर बहुत गर्व है भाई।” बता दें, माधवन के इस संदेश ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी और बहुत से लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपने प्यार और समर्थन का इजहार किया।
आर. माधवन का ये सकारात्मक संदेश उनकी पुरानी दोस्ती और विजय के प्रति सम्मान को दर्शाता है। एक यूजर ने कमेंट किया, “मेरे थलापति विजय सर,” तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “थलापति की कहानी वास्तव में फिल्मों से भी ज्यादा क्रेजी और रोमांचक है, थिएटर्स पर राज करने से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना एक मिसाल है।” इस तरह के उत्साहजनक शब्द विजय के लिए नए उत्साह का संचार करते हैं।
तमिलनाडु के लिए एक सच्चा बेटा मुख्यमंत्री पद संभाल रहा है
बता दें, विदेशी एक्ट्रेस सनम शेट्टी ने भी टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) प्रमुख थलापति विजय के लिए अपना समर्थन जाहिर किया। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इस ऐतिहासिक पल को ‘हिस्टोरिक मोमेंट’ बताया और कहा, “आज मदर्स डे से एक दिन पहले तमिलनाडु के लिए एक सच्चा बेटा मुख्यमंत्री पद संभाल रहा है। इस जीत तक पहुंचने की राह आसान नहीं थी। विजय सर ने न केवल बहुमत से जीत हासिल की, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति की पुरानी रुकावटों को भी तोड़ा। ये बदलाव राज्य के लिए एक बेहतर भविष्य की उम्मीद जगाता है।”
दरअसल, थलपति विजय का मुख्यमंत्री पद संभालना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं है, बल्कि ये तमिलनाडु की राजनीति और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक बन चुका है। इस सफलता की खुशियां हर तरफ महसूस की जा रही हैं और उम्मीद है कि उनकी सरकार राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।


