मंडला जिले की बिछिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर कार्रवाई करते हुए एक तवेरा वाहन से 50 पेटी बीयर जब्त की। 600 लीटर बीयर बरामद
पुलिस के अनुसार वाहन से 1200 केन यानी करीब 600 लीटर बीयर मिली। जब्त शराब की कीमत लगभग 1.64 लाख रुपये बताई गई है। दो आरोपियों से पूछताछ में खुलासा
मौके से भवानी बरमैया और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बीयर बिछिया की अंग्रेजी शराब दुकान से लाई गई थी। शराब दुकान का गद्दीदार भी गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने शराब दुकान के गद्दीदार रामाश्रय पांडे को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बीयर के साथ तवेरा वाहन भी जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 9.64 लाख रुपये बताई गई है। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बिछिया थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। मामले की जांच जारी है।


