जमुई में ललकीटांड़ इलाके से मजदूर का शव बरामद:मजदूरी करने निकला था घर से, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

जमुई में ललकीटांड़ इलाके से मजदूर का शव बरामद:मजदूरी करने निकला था घर से, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

जमुई में रविवार सुबह ललकीटांड़ इलाके में एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नीमनवादा पंचायत के अंबातरी निवासी संजय मांझी (40) के रूप में हुई है। संजय मांझी शनिवार को मजदूरी करने के लिए सारेबाद इलाके गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ रविवार सुबह सारेबाद से माझीयानी जाने वाले रास्ते पर स्थित ललकीटांड़ इलाके में उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, संजय मांझी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण खैरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। FSL टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। खैरा थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। जमुई में रविवार सुबह ललकीटांड़ इलाके में एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नीमनवादा पंचायत के अंबातरी निवासी संजय मांझी (40) के रूप में हुई है। संजय मांझी शनिवार को मजदूरी करने के लिए सारेबाद इलाके गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ रविवार सुबह सारेबाद से माझीयानी जाने वाले रास्ते पर स्थित ललकीटांड़ इलाके में उनका शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, संजय मांझी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण खैरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। FSL टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। खैरा थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *