बक्सर के त्रिमुहानी घाट पर शनिवार शाम गंगा नदी में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोईरपुरवा मोहल्ला स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास छोटेलाल का बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू शनिवार दोपहर घर के आसपास के बच्चों के साथ घूमने गया था। खेलते-खेलते सभी बच्चे त्रिमुहानी घाट पहुंच गए। इसी दौरान गंगा नदी के किनारे नहाने अथवा खेलने के क्रम में बिट्टू अचानक गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया। घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शाम करीब चार बजे बच्चों और स्थानीय लोगों के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में घाट पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बच्चे को निकाला बाहर स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बिट्टू कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बिट्टू कुमार पुराना बस स्टैंड स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार को सेकेंड सैटरडे होने के कारण स्कूल बंद था, जिसकी वजह से वह दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था। वार्ड पार्षद ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना घटना की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद माली मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बक्सर के त्रिमुहानी घाट पर शनिवार शाम गंगा नदी में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोईरपुरवा मोहल्ला स्थित ईसाई कब्रिस्तान के पास छोटेलाल का बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू शनिवार दोपहर घर के आसपास के बच्चों के साथ घूमने गया था। खेलते-खेलते सभी बच्चे त्रिमुहानी घाट पहुंच गए। इसी दौरान गंगा नदी के किनारे नहाने अथवा खेलने के क्रम में बिट्टू अचानक गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया। घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चे घबरा गए और शोर मचाने लगे। आसपास के लोगों ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शाम करीब चार बजे बच्चों और स्थानीय लोगों के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में घाट पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बच्चे को निकाला बाहर स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया और तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बिट्टू कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बिट्टू कुमार पुराना बस स्टैंड स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार को सेकेंड सैटरडे होने के कारण स्कूल बंद था, जिसकी वजह से वह दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था। वार्ड पार्षद ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना घटना की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विनोद माली मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


