भोजपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो:टक्कर के बाद 15 फीट गहरी खाई में गिरी; हादसे में छह बाराती घायल, 4 पटना रेफर

भोजपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो:टक्कर के बाद 15 फीट गहरी खाई में गिरी; हादसे में छह बाराती घायल, 4 पटना रेफर

भोजपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव स्थित बलवा इनार के पास की है। घायलों में कोइलवर के हरंगी टोला निवासी धर्मवीर कुमार, शत्रुघन यादव, नीरज यादव, विकास यादव, बड़हरा के शिवनचक गांव निवासी सुनील यादव और चांदी के भदवर गांव के रहने वाले चंदन कुमार शामिल है। सभी लोग पचरुखिया गांव से स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए खवासपुर जा रहे थे। 4 बाराती पटना रेफर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद सुनील यादव, शत्रुघ्न यादव, नीरज यादव और विकास यादव को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि 2 लोगों का इलाज आरा में चल रहा है। भोजपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव स्थित बलवा इनार के पास की है। घायलों में कोइलवर के हरंगी टोला निवासी धर्मवीर कुमार, शत्रुघन यादव, नीरज यादव, विकास यादव, बड़हरा के शिवनचक गांव निवासी सुनील यादव और चांदी के भदवर गांव के रहने वाले चंदन कुमार शामिल है। सभी लोग पचरुखिया गांव से स्कॉर्पियो पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए खवासपुर जा रहे थे। 4 बाराती पटना रेफर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद सुनील यादव, शत्रुघ्न यादव, नीरज यादव और विकास यादव को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि 2 लोगों का इलाज आरा में चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *