बिहार में प्री-मानसून एक्टिव है। तेज गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग की माने तो अगले 5 दिनों यानी 14 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जिलों में आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ सकती है। बीते 24 घंटे में नालंदा-शेखपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, ओले भी गिरे। वहीं औरंगाबाद में भी बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि बक्सर-जमुई में तेज धूप खिली। बिहार में आंधी-तूफान की कुछ तस्वीरें देखें… दो दिन के लिए बंद रहेगा पटना जू पटना जू अगले दो दिन यानी आज रविवार और कल सोमवार को आम पब्लिक के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण गिरे दर्जनों पेड़ों को हटाने का काम आज भी जारी रहेगा। जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि परिसर के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े पेड़ गिर गए हैं। इन्हें हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी की मदद ली जा रही है। सफाई अभियान में 200 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। कुछ जानवरों के बाड़ों के अंदर भी पेड़ों की डालियां गिरने की सूचना है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी जानवर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी जानवर सुरक्षित हैं। सामान्य से 202 प्रतिशत अधिक हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में औसत 109.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 36.2 मिमी वर्षा होती है। इस प्रकार राज्य में सामान्य से 202 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बिहार के कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और पटना जैसे जिलों में वर्षा सामान्य से काफी ज्यादा रही। वहीं, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली और किशनगंज में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। जबकि सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और दरभंगा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। क्यों बदला है मौसम का मिजाज बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय बनी हुई हैं। यही वजह है कि राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश और बादलों की वजह से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। पटना में अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 10 मई: बारिश और मेघगर्जन की संभावना 11 मई: बादल और बारिश की संभावना 12 मई: एक-दो दौर की बारिश 13 मई: सामान्यतः बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बारिश संभव लोगों और किसानों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो। खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों में काम करें। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें। बिहार में प्री-मानसून एक्टिव है। तेज गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग की माने तो अगले 5 दिनों यानी 14 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जिलों में आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ सकती है। बीते 24 घंटे में नालंदा-शेखपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, ओले भी गिरे। वहीं औरंगाबाद में भी बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि बक्सर-जमुई में तेज धूप खिली। बिहार में आंधी-तूफान की कुछ तस्वीरें देखें… दो दिन के लिए बंद रहेगा पटना जू पटना जू अगले दो दिन यानी आज रविवार और कल सोमवार को आम पब्लिक के लिए बंद रहेगा। शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण गिरे दर्जनों पेड़ों को हटाने का काम आज भी जारी रहेगा। जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि परिसर के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े पेड़ गिर गए हैं। इन्हें हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी की मदद ली जा रही है। सफाई अभियान में 200 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। कुछ जानवरों के बाड़ों के अंदर भी पेड़ों की डालियां गिरने की सूचना है। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी जानवर के घायल होने की खबर नहीं है। सभी जानवर सुरक्षित हैं। सामान्य से 202 प्रतिशत अधिक हुई बारिश मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में औसत 109.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 36.2 मिमी वर्षा होती है। इस प्रकार राज्य में सामान्य से 202 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। बिहार के कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और पटना जैसे जिलों में वर्षा सामान्य से काफी ज्यादा रही। वहीं, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, वैशाली और किशनगंज में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। जबकि सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और दरभंगा के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। क्यों बदला है मौसम का मिजाज बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां काफी सक्रिय बनी हुई हैं। यही वजह है कि राज्य के अधिकांश जिलों में लगातार बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। राज्य में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान मधेपुरा में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश और बादलों की वजह से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस हो रही है। पटना में अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 10 मई: बारिश और मेघगर्जन की संभावना 11 मई: बादल और बारिश की संभावना 12 मई: एक-दो दौर की बारिश 13 मई: सामान्यतः बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं बारिश संभव लोगों और किसानों के लिए सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हो। खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए खेतों में काम करें। फसलों को सुरक्षित रखने के लिए जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें।


