सेना की चतुर्थश्रेणी लिखित भर्ती परीक्षा में 19 अभ्यर्थी पकड़े:मेरठ में पेपर के दौरान कर रहे थे नकल, एक महिला भी शामिल

सेना की चतुर्थश्रेणी लिखित भर्ती परीक्षा में 19 अभ्यर्थी पकड़े:मेरठ में पेपर के दौरान कर रहे थे नकल, एक महिला भी शामिल

मेरठ में सेना की चतुर्थश्रेणी की भर्ती परीक्षा के दौरान 19 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है। ये लोग ब्लूटूथ, गूगल की मदद से पेपर हल कर रहे थे। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पेपर सॉल्व हो रहा था। इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं महिला अभ्यर्थी को उसके परिवार को सौंप दिया गया है।अभ्यर्थियों ने नकल करने के लिए इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस का प्रयोग किया है। सूबेदार डीपी चौबे, राजेंद्र सिंह और नायक सूबेदार अनूप सिंह की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस सभी अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है। ये ट्रेडमैन भर्ती परीक्षा थी।
510 आर्मी बेस वर्कशॉप में चल रहा था पेपर
दरअसल शनिवार दोपहर को कर्नल राकेश शर्मा, सूबेदार डीपी चौबे, राजेंद्र सिंह और नायक अनूप सिंह सेना के ट्रक में 18 अभ्यर्थियों को साथ लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि छावनी क्षेत्र में 510 आर्मी बेस वर्कशाप पर चतुर्थ श्रेणी की भर्ती परीक्षा कराई जा रही थी। एग्जाम देने काफी अभ्यर्थी आए थे। तभी एक महिला समेत 19 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षकों ने नकल करते हुए पकड़ लिया। सात अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे, जबकि दो अभ्यथियों के पास मोबाइल फोन था, जो गूगल का प्रयोग कर प्रश्न पत्र हल कर रहे थे।
19 लोगों को नकल करते पकड़ा
अन्य दस अभ्यर्थी उनकी सीट के पास पहुंचकर नकल कर रहे थे। केंद्र व्यवस्थापकों ने नकल करते हुए 19 अभ्यर्थियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल भी सेना ने कब्जे में ले लिए। उसके बाद सभी अभ्यर्थियों को सदर बाजार थाने में लगाया गया।
नहीं ली गई थी तलाशी
फिलहाल पुलिस की एक टीम लगाकर सभी अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर कोई तलाशी नहीं ली गईं थी। न ही उन्हें बताया गया कि परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस और मोबाइल लाना प्रतिबंध है। इसलिए घर से मोबाइल और ब्लूटूथ लेकर आ गए। अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि वह परीक्षा के दौरान अपने दोस्तों के पास बैठ गए थे। फिलहाल सेना ने सभी 19 अभ्यर्थियों की परीक्षा को रदद मान लिया है। कपड़ों में छिपाए थे इलेक्ट्रानिक डिवाइस
मिलिट्री इंटेलिजेंस की मध्य कमान ने हरियाणा से जुड़े एक संगठित सॉल्वर गैंग के 19 युवकों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से मोबाइल फोन छिपा रखे थे। कुछ युवकों ने अपने अंडरवियर के अंदर इलास्टिक की गुप्त जेब बनाकर मोबाइल छिपाए हुए थे, जबकि कानों में बेहद छोटे सिम वाले ब्लूटूथ डिवाइस लगाए गए थे, ताकि बाहर बैठे सॉल्वर प्रश्नों के उत्तर भेज सकें। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सक्रिय हो सकता है। अधिकांश युवक हरियाणा से जुड़े बताए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *