झांसी में शनिवार को कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। आज उसे परिजन ऑपरेशन के लिए भोपाल लेकर जाने वाले थे। उससे पहले ही वह जहर खाकर घर पहुंच गया। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी ने पूछा तो बताया कि सल्फास की 5 गोली खा ली। आनन फानन में परिजन मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र का है। मुंह में कैंसर हो गया था मृतक का नाम हरवंशी (48) पुत्र हल्काई अहिरवार था। वह लहचूरा के बम्हौरी गांव का रहने वाला था। पत्नी ने बताया कि मेरे पति हरवंशी मजदूरी करते थे। उनके मुंह में कैंसर हो गया था। हम लोग उनका इलाज करा रहे थे। मगर वो परेशान रहते थे। 7 मई को उनको ऑपरेशन के लिए भोपाल जाना था, लेकिन वो नहीं गए। हम लोग उन्हें आज शाम को भोपाल लेकर जाने वाले था। उससे पहले ही वो घर से निकल गए। दोपहर में घर आए तो खाना नहीं खाया। थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पूछने पर मुझे बताया कि सल्फास की 5 गोली खा ली। हम लोग तुरंत पति को मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। वहां से पति को झांसी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया।


