बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव का ममता पर हमला:बोले – सत्ता में बउरा गईं थीं, बंगाल की जनता ने उनके अहंकार को खत्म किया

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव का ममता पर हमला:बोले – सत्ता में बउरा गईं थीं, बंगाल की जनता ने उनके अहंकार को खत्म किया

बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता में रहकर बउरा गई थीं। इस लिए बंगाल की जनता ने उनके अहंकार को खत्म कर दिया। ममता को इंदिरा की तरह तानाशाही बताया बिहार एग्रीकल्चर अनुसंधान केन्द्र में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने उक्त बाते कही। अपने बयान में रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी के सीएम काल की तुलना इंदिरा गांधी के शासन से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैडम इंदिरा गांधी ने तानाशाही की, इमरजेंसी लगाया, लोगों के हक और हकूक को छीना और भ्रष्टाचार किया। उसी तरह से ममता बनर्जी भी बेलगाम हो गईं थीं। यादव ने कहा कि ममता दीदी सत्ता में बउरा गई थी। जनता ने ममता के अहंकार को तोड़ा भाजपा नेता ने कहा कि वहीं की जनता उनके शासन से ऊब चुकी थी। चुनाव हुआ तो वहां की जनता ने वोट के माध्यम से उनके अहंकार को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वहां कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को इजाजत दी है कि हम यहां अपनी सुसासन की सरकार चलाएं। शुभेंदु अधिकारी सोनार बांग्ला का सपना साकार करेंगे बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में बंगाल में विकास होगा और बंगाल के सोनार बांग्ला का सपना साकार होगा। बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ने कहा कि ममता बनर्जी सत्ता में रहकर बउरा गई थीं। इस लिए बंगाल की जनता ने उनके अहंकार को खत्म कर दिया। ममता को इंदिरा की तरह तानाशाही बताया बिहार एग्रीकल्चर अनुसंधान केन्द्र में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता ने उक्त बाते कही। अपने बयान में रामकृपाल यादव ने ममता बनर्जी के सीएम काल की तुलना इंदिरा गांधी के शासन से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैडम इंदिरा गांधी ने तानाशाही की, इमरजेंसी लगाया, लोगों के हक और हकूक को छीना और भ्रष्टाचार किया। उसी तरह से ममता बनर्जी भी बेलगाम हो गईं थीं। यादव ने कहा कि ममता दीदी सत्ता में बउरा गई थी। जनता ने ममता के अहंकार को तोड़ा भाजपा नेता ने कहा कि वहीं की जनता उनके शासन से ऊब चुकी थी। चुनाव हुआ तो वहां की जनता ने वोट के माध्यम से उनके अहंकार को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वहां कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को इजाजत दी है कि हम यहां अपनी सुसासन की सरकार चलाएं। शुभेंदु अधिकारी सोनार बांग्ला का सपना साकार करेंगे बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में बंगाल में विकास होगा और बंगाल के सोनार बांग्ला का सपना साकार होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *