मुजफ्फरपुर में 7 साल से फरार बदमाश रोशन सिंह अरेस्ट:10 मामलों में पुलिस को थी तलाश, लूट, डकैती-आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

मुजफ्फरपुर में 7 साल से फरार बदमाश रोशन सिंह अरेस्ट:10 मामलों में पुलिस को थी तलाश, लूट, डकैती-आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने कुख्यात बदमाश रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले कई 7 साल से फरार था और उस पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित लगभग एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वांछित और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पारू और सरैया थाना की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरैया थाना कांड संख्या-217/19 में लंबे समय से फरार चल रहे रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को गिरफ्तार किया। पारू थाना क्षेत्र का निवासी रोशन कुमार का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। पुलिस के अनुसार, उस पर चोरी, लूट, डकैती और अवैध शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, रोशन कुमार निम्नलिखित 10 प्रमुख मामलों में नामजद है- 1. पारू थाना: कांड सं. 163/17 (धारा-414 एवं आर्म्स एक्ट) 2. कांटी थाना: कांड सं. 207/17 (धारा-392) 3. पारू थाना: कांड सं. 101/19 (धारा-414 एवं आर्म्स एक्ट) 4. पारू थाना: कांड सं. 156/19 (धारा-392) 5. पारू थाना: कांड सं. 167/19 (धारा-392) 6. पारू थाना: कांड सं. 168/19 (धारा-392) 7. पारू थाना: कांड सं. 108/19 (धारा-392) 8. पारू थाना: कांड सं. 150/19 (धारा-392) 9. सरैया थाना: कांड सं. 162/19 (धारा-356/379) 10. सरैया थाना: कांड सं. 163/19 (धारा-394) आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने बताया कि रोशन कुमार की गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और हाल के दिनों में घटित अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संदिग्धों की चेकिंग और अपराधियों की गिरफ्तारी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने कुख्यात बदमाश रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले कई 7 साल से फरार था और उस पर लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित लगभग एक दर्जन गंभीर मामले दर्ज हैं। सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वांछित और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पारू और सरैया थाना की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरैया थाना कांड संख्या-217/19 में लंबे समय से फरार चल रहे रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को गिरफ्तार किया। पारू थाना क्षेत्र का निवासी रोशन कुमार का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। पुलिस के अनुसार, उस पर चोरी, लूट, डकैती और अवैध शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, रोशन कुमार निम्नलिखित 10 प्रमुख मामलों में नामजद है- 1. पारू थाना: कांड सं. 163/17 (धारा-414 एवं आर्म्स एक्ट) 2. कांटी थाना: कांड सं. 207/17 (धारा-392) 3. पारू थाना: कांड सं. 101/19 (धारा-414 एवं आर्म्स एक्ट) 4. पारू थाना: कांड सं. 156/19 (धारा-392) 5. पारू थाना: कांड सं. 167/19 (धारा-392) 6. पारू थाना: कांड सं. 168/19 (धारा-392) 7. पारू थाना: कांड सं. 108/19 (धारा-392) 8. पारू थाना: कांड सं. 150/19 (धारा-392) 9. सरैया थाना: कांड सं. 162/19 (धारा-356/379) 10. सरैया थाना: कांड सं. 163/19 (धारा-394) आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी एसडीपीओ सुश्री गरिमा ने बताया कि रोशन कुमार की गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है, ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और हाल के दिनों में घटित अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसके अन्य आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संदिग्धों की चेकिंग और अपराधियों की गिरफ्तारी का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *