खैरथल-तिजारा जिले में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 78 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि प्रथम दिवस पर जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। कुल 2718 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2120 ने परीक्षा दी, जबकि 598 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को परीक्षा का दूसरा दिन होगा, जिसमें 24 केंद्रों पर 7008 विद्यार्थी प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 देंगे। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इनमें पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा, गोपनीयता, कानून व्यवस्था बनाए रखना, प्रश्न पत्रों का सुरक्षित परिवहन और परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं का ध्यान रखना शामिल है।


