बांसवाड़ा में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, 12 घायल:सवारियां लेकर कटुम्बी से घोड़ी तेजपुर जा रहा था; घाटी में बैलेंस बिगड़ने से हादसा

बांसवाड़ा में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, 12 घायल:सवारियां लेकर कटुम्बी से घोड़ी तेजपुर जा रहा था; घाटी में बैलेंस बिगड़ने से हादसा

बांसवाड़ा के दानपुर थाना क्षेत्र के नागखाली घाटी के पास शनिवार शाम सवारियों से सभा एक ऑटो पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। बुजुर्ग ने मौके पर ही तोड़ा दम
​डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि हादसे में देवा पुत्र मंगला (60), निवासी कालियाबोर की मौत हो गई। नागखाली के पास ढलान वाली घाटी में अचानक ऑटो का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे वह पलटी खा गया। ऑटो के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया। ऑटो सवारियां लेकर कटुम्बी से घोड़ी तेजपुर जा रहा था। 12 घायलों का हॉस्पिटल में इलाज जारी
​घायलों में मीरा पत्नी पंकज (कनपुरी), ​पंकज पिता रामा (कनपुरी), ​पंकज पिता लाडली (कनपुरी), ​सविता पत्नी प्रभु (चन्द्ररोड), ​धुलचंद पुत्र कालू (डिकारिया), ​राधी पत्नी रखमा (अन्दरुवापाड़ा), ​भूमसागर पुत्र गौतम (मोरझुटा), ​सन्ता पुत्र पुखराज (डिकारिया), ​गणेश पुत्र चिमजी कटारा (सागडूंगरी), ​अर्जुन पुत्र सुखराम कटारा (नागखाली), ​विक्रम पुत्र रखमा (भमरियापाड़ा) और एक नाबालिग अमोल शामिल है। ​एक साथ 12 घायलों के जिला अस्पताल पहुंचने से इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत सभी का इलाज शुरू किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *