बिहार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार का शनिवार को बांका जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। शनिवार संध्या तक कार्यक्रम चली। शनिवार को मंत्री सबसे पहले ढाकामोड़ पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सतीश चंद्र झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे बाराहाट होते हुए मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… मंत्री के आगमण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
मंदार से लौटते समय मंत्री आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सड़क और आधारभूत संरचना के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी लाने की बात कही। इसके बाद मंत्री बाराहाट गए, जहां उन्होंने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था। इस अवसर पर बांका विधायक और पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, मुंगेर विधायक प्रणय कुमार, भाजपा नेत्री प्रीति शेखर और जिला महामंत्री सुभाष शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे। बिहार के नवनियुक्त पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार का शनिवार को बांका जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। शनिवार संध्या तक कार्यक्रम चली। शनिवार को मंत्री सबसे पहले ढाकामोड़ पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सतीश चंद्र झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे बाराहाट होते हुए मंदार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… मंत्री के आगमण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
मंदार से लौटते समय मंत्री आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सड़क और आधारभूत संरचना के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी लाने की बात कही। इसके बाद मंत्री बाराहाट गए, जहां उन्होंने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह था। इस अवसर पर बांका विधायक और पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू, मुंगेर विधायक प्रणय कुमार, भाजपा नेत्री प्रीति शेखर और जिला महामंत्री सुभाष शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।


