सलूंबर के थाणा गांव में डिजिटल जनगणना जागरूकता अभियान:मोहन मीणा को बनाया ब्रांड एंबेसडर, रैली निकालकर दिया संदेश

सलूंबर के थाणा गांव में डिजिटल जनगणना जागरूकता अभियान:मोहन मीणा को बनाया ब्रांड एंबेसडर, रैली निकालकर दिया संदेश

सलूम्बर जिले के थाणा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत सरकार की ‘स्व-जनगणना’ पहल के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य डिजिटल जनगणना को जन-जन तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां डिजिटल जनगणना को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। स्व जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया स्कूल की प्रधानाचार्य भावना गुप्ता ने प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने स्व-जनगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया, डिजिटल मकान सूचीकरण और जनगणना के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि सटीक जनगणना ही देश की योजनाओं और विकास की दिशा निर्धारित करती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्कूल से निकाली जागरूकता रैली कार्यक्रम के बाद विद्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो पूरे थाणा गांव से गुजरी। छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और संदेश लिए “हर नागरिक की हो पहचान, सही समय पर हो जनगणना” जैसे नारे लगा रहे थे। इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल जनगणना और मकान सूचीकरण की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए क्विज, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘राष्ट्र विकास में जनगणना का योगदान’ विषय पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्र जगमोहन मीणा को बनाया ब्रांड एंबेसडर विद्यालय के छात्र मोहन मीणा को ‘जनगणना ब्रांड एंबेसडर’ मनोनीत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच स्व-जनगणना के 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसमें डिजिटल प्रक्रिया, जाति जनगणना और ऑनलाइन पंजीकरण शामिल थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार सहित आसपास के लोगों को भी स्व-जनगणना अभियान से जोड़ेंगे और राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। विद्यालय का यह प्रयास क्षेत्र में सराहा जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *