हरियाणा के नारनौल में नेशनल हाईवे नंबर 148 बी पर गांव बड़कोदा बाईपास के नजदीक चेकिंग के दौरान एक लकड़ियों से भरा डंपर पकड़ा गया है। इन लकड़ियों की कीमत हजारों रुपए है। इनको डंपर के ऊपर तिरपाल डालकर छुपाकर ले जाया जा रहा था। वन रक्षक हंसराज ने बताया कि उसे सूचना लगी कि राजस्थान के झुंझुनूं जिला के डुमोली निवासी व्यक्ति लकड़ियों की अवैध सप्लाई करता है। वह अपना एक डंपर लकड़ियों से भरकर नेशनल हाईवे नंबर 148 बी से होते हुए राजस्थान की ओर ले जा रहा है। संदिग्ध डंपर रुकवाया सूचना के आधार पर उसने नेशनल हाईवे पर आते हुए संदिग्ध डंपर को रुकवाया। जिसके बाद उसने डंपर की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान डंपर पूरा कड़ी हुई प्रतिबंधित लकड़ियों से मिला। इस पर उसने डंपर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। झुंझुनूं का रहने वाला हंसराज ने बताया कि राजस्थान के झुंझुनूं जिला के डुमोली निवासी रामनरेश इन लकड़ियों की तस्करी मामले में संलिप्त पाया गया। उन्होंने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए वन विभाग के कार्यालय में खड़ा कर दिया गया है।


