इजरायल में नौकरी का मौका:10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; हर महीने ₹1.99 लाख सैलरी, रहना-खाना और वीजा फ्री

इजरायल में नौकरी का मौका:10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; हर महीने ₹1.99 लाख सैलरी, रहना-खाना और वीजा फ्री

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, पटना ने इजरायल में नौकरी के अवसर प्रदान किए हैं। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर प्रणव प्रतीक ने बताया कि “होम बेस्ड केयर गीवर” पद के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 24 मई तक जिला नियोजनालय बक्सर में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। 1 लाख 99 हजार 770 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वीजा, कार्य अनुमति पत्र, रहने की व्यवस्था, भोजन, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों के लिए व्यावहारिक अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। साथ ही, अभ्यर्थियों के पास प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स सहायक प्रशिक्षण से संबंधित कम से कम 990 घंटे का केयर गीवर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग अथवा पोस्ट बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट अनिवार्य
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यह विदेश में रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतर अवसर है, इसलिए योग्य अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो, पटना ने इजरायल में नौकरी के अवसर प्रदान किए हैं। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर प्रणव प्रतीक ने बताया कि “होम बेस्ड केयर गीवर” पद के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार 24 मई तक जिला नियोजनालय बक्सर में अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। 1 लाख 99 हजार 770 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह लगभग 1 लाख 99 हजार 770 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वीजा, कार्य अनुमति पत्र, रहने की व्यवस्था, भोजन, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थियों के लिए व्यावहारिक अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। साथ ही, अभ्यर्थियों के पास प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त नर्सिंग, फिजियोथेरेपी या नर्स सहायक प्रशिक्षण से संबंधित कम से कम 990 घंटे का केयर गीवर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग अथवा पोस्ट बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं। कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट अनिवार्य
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन वर्ष की वैधता वाला पासपोर्ट अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि यह विदेश में रोजगार प्राप्त करने का एक बेहतर अवसर है, इसलिए योग्य अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *