बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र में देसी शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। डोमनपुरा और नारडीह इलाके में दिनदहाड़े शराब बेचे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला लोगों को खुलेआम देसी शराब बेचती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला की पहचान डोमनपुरा निवासी मीना देवी के रूप में की गई है। लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि शराब की बिक्री रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में बेखौफ तरीके से की जा रही है। गौरतलब है कि अप्रैल माह में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में जमुई में खुलेआम बिक रही देसी शराब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। घर के आसपास से शराब बरामद की गई थी
बताया जाता है कि करीब तीन सप्ताह पहले उत्पाद विभाग की टीम ने उक्त इलाके में छापेमारी अभियान चलाया था। उस दौरान महिला के घर के आसपास से शराब बरामद की गई थी और मीना देवी को जेल भी भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद महिला ने उत्पाद पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद जमुई शहर के टाउन थाना क्षेत्र में देसी शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। डोमनपुरा और नारडीह इलाके में दिनदहाड़े शराब बेचे जाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। उत्पाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में एक महिला लोगों को खुलेआम देसी शराब बेचती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला की पहचान डोमनपुरा निवासी मीना देवी के रूप में की गई है। लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और कई बार शिकायत के बावजूद इस पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि शराब की बिक्री रात के अंधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में बेखौफ तरीके से की जा रही है। गौरतलब है कि अप्रैल माह में पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में जमुई में खुलेआम बिक रही देसी शराब लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। घर के आसपास से शराब बरामद की गई थी
बताया जाता है कि करीब तीन सप्ताह पहले उत्पाद विभाग की टीम ने उक्त इलाके में छापेमारी अभियान चलाया था। उस दौरान महिला के घर के आसपास से शराब बरामद की गई थी और मीना देवी को जेल भी भेजा गया था। जेल से बाहर आने के बाद महिला ने उत्पाद पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इधर, वायरल वीडियो सामने आने के बाद उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।