बक्सर में कांग्रेस ने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बक्सर गोलंबर स्थित नवनिर्मित जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘संगठन सृजन साथी’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने की, जबकि बिहार प्रदेश कांग्रेस नेता और बक्सर प्रभारी मृणाल अनामय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण जायसवाल ने किया। बैठक में डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मृणाल अनामय ने बताया कि कांग्रेस अब तकनीक और जनसंवाद दोनों के सहारे आगे बढ़ेगी। उन्होंने ‘संगठन सृजन ऐप’ की जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐप सक्रिय कार्यकर्ताओं और सदस्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा, जिससे संगठन में पारदर्शिता और मजबूती आएगी। जिला और प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने घोषणा की कि 15 मई से जिले के सभी 11 प्रखंडों, दो नगर परिषदों और तीन नगर पंचायतों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए जल्द ही जिला और प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय ने कहा कि डिजिटल दौर में भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क ही संगठन की असली ताकत है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दौलत चंद गुप्ता ने प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम पांच नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। वैचारिक विरासत को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया प्रो. पी.के. मिश्रा ने कांग्रेस की वैचारिक विरासत को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन विस्तार को लेकर सत्येंद्र ओझा ने मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि उमाशंकर पांडेय ने मजबूत प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को संगठन की रीढ़ बताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला देवी ने महिलाओं को सम्मान और घर-घर संपर्क के जरिए पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में भाजपा की रणनीति का जवाब संगठनात्मक मजबूती से देने, हर घर तक कांग्रेस की पहुंच बनाने और आम जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ने पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने की बात कही। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बक्सर में कांग्रेस ने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बक्सर गोलंबर स्थित नवनिर्मित जिला कांग्रेस कार्यालय में ‘संगठन सृजन साथी’ अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने की, जबकि बिहार प्रदेश कांग्रेस नेता और बक्सर प्रभारी मृणाल अनामय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण जायसवाल ने किया। बैठक में डिजिटल तकनीक के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि मृणाल अनामय ने बताया कि कांग्रेस अब तकनीक और जनसंवाद दोनों के सहारे आगे बढ़ेगी। उन्होंने ‘संगठन सृजन ऐप’ की जानकारी देते हुए कहा कि यह ऐप सक्रिय कार्यकर्ताओं और सदस्यों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करेगा, जिससे संगठन में पारदर्शिता और मजबूती आएगी। जिला और प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने घोषणा की कि 15 मई से जिले के सभी 11 प्रखंडों, दो नगर परिषदों और तीन नगर पंचायतों में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए जल्द ही जिला और प्रदेश कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। वरिष्ठ नेता कामेश्वर पांडेय ने कहा कि डिजिटल दौर में भी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क ही संगठन की असली ताकत है। व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दौलत चंद गुप्ता ने प्रत्येक कार्यकर्ता से कम से कम पांच नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। वैचारिक विरासत को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया प्रो. पी.के. मिश्रा ने कांग्रेस की वैचारिक विरासत को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन विस्तार को लेकर सत्येंद्र ओझा ने मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि उमाशंकर पांडेय ने मजबूत प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति को संगठन की रीढ़ बताया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला देवी ने महिलाओं को सम्मान और घर-घर संपर्क के जरिए पार्टी से जोड़ने पर बल दिया। बैठक में भाजपा की रणनीति का जवाब संगठनात्मक मजबूती से देने, हर घर तक कांग्रेस की पहुंच बनाने और आम जनता की समस्याओं से सीधे जुड़ने पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने की बात कही। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक विश्वनाथ राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


