Bihar Film City: बिहार में फिल्म सिटी की तैयारी तेज, भोजपुरी सिनेमा और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Bihar Film City: बिहार में फिल्म सिटी की तैयारी तेज, भोजपुरी सिनेमा और रोजगार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Bihar Film City भाजपा सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद कहा कि बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना की जाएगी। फिल्म सिटी बनने से राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलेगा। 

Bihar Film City मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शुक्रवार को मुलाकात के बाद फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि बिहार में फिल्म सिटी की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही इस दिशा में औपचारिक घोषणा कर सकती है। रवि किशन ने आगे कहा कि बिहार में भोजपुरी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ विस्तार से चर्चा हुई और उन्होंने इस पर गहरी रुचि दिखाई है। पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान रवि किशन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यकाल को स्वर्णिम होने की कामना की।

रोजगार और फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा

रवि किशन ने आगे कहा कि बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, कलाकारों को प्रोत्साहित करने और मनोरंजन उद्योग को नई पहचान देने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण से बिहार में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों तथा तकनीशियनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। रवि किशन ने बताया कि बिहार सरकार हिंदी और भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी योजना पर भी काम कर रही है, जिससे बाहरी फिल्म निर्माता भी बिहार की ओर आकर्षित होंगे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *