लखनऊ जोन कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता संपन्न:लखीमपुर में टीमों ने पुरुष-महिला दोनों वर्गों में जीते खिताब

लखनऊ जोन कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता संपन्न:लखीमपुर में टीमों ने पुरुष-महिला दोनों वर्गों में जीते खिताब

लखीमपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित लखनऊ जोन की अंतर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में खीरी जनपद की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा, जिन्होंने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिताब जीते। समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 06 मई को शुरू हुई थी, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और फेसिंग स्पर्धाएं शामिल थीं। पुरुष कबड्डी के फाइनल मुकाबले में खीरी टीम ने रायबरेली को 52-18 के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी तरह, महिला वर्ग में भी खीरी ने रायबरेली को 19-12 से मात देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में खीरी जनपद का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा। खीरी की टीमों ने खो-खो महिला वर्ग, कबड्डी महिला वर्ग, खो-खो पुरुष वर्ग और कबड्डी पुरुष वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए “चल वैजयन्ती” प्राप्त की। अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार भाटी, उपनिरीक्षक चंद्रभूषण साहनी, विभिन्न जनपदों के टीम मैनेजर, खिलाड़ी, बेसिक शिक्षा विभाग और स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्णायक मंडल के सदस्य सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *