सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही स्थित एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एनएचआई में हेल्पर के पद पर कार्यरत था मृतक की पहचान मजनू कुमार मंडल के रूप में हुई है। वह किशनगंज के बीबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय मजनू कुमार मंडल एनएचआई में हेल्पर के पद पर कार्यरत था और ड्यूटी से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक युवक खून से लथपथ हालत में एनएच-27 पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद एनएचआई के कई कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष बोले-चालक की गिरफ्तारी जल्द घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग किशनगंज से सिमराही के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही स्थित एनएच-27 पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। धर्मपट्टी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एनएचआई में हेल्पर के पद पर कार्यरत था मृतक की पहचान मजनू कुमार मंडल के रूप में हुई है। वह किशनगंज के बीबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय मजनू कुमार मंडल एनएचआई में हेल्पर के पद पर कार्यरत था और ड्यूटी से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक युवक खून से लथपथ हालत में एनएच-27 पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद एनएचआई के कई कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष बोले-चालक की गिरफ्तारी जल्द घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग किशनगंज से सिमराही के लिए रवाना हो गए हैं। इधर, राघोपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


